महासमुन्द

सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 12 को
07-Jun-2024 2:26 PM
सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 12 को

महासमुंद,7 जून। जिला पंचायत महासमुंद के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक बुधवार 12 जून  को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक प्रात: 11 बजे से एवं सामान्य सभा की बैठक, दोपहर 12 बजे से होगी।

 बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सर्व संबंधितों को बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।


अन्य पोस्ट