महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज
06-Jun-2024 4:30 PM
नवकिरण अकादमी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जून।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी में आज से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। आज 6जून से 16 जून तक 10 टेस्ट सीरीज होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए 7 टेस्ट सीरीज की शुरुआत 10 जून से होगी। अकादमी में सुबह और शाम दो बैच में करीब 350 युवा अध्ययनरत हैं।

महासमुंद में इस वक्त नविकरण अकादमी में दो बैच में सुबह और शाम पढ़ाई हो रही है। सुबह 7 से 10 और शाम 4 से 7 कक्षाएं संचालित की जा रही है। वहीं पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए कक्षाएं सुबह 7 से 10 चल रही है। सुबह बैच में फाउंडेशन कोर्स चल रहा है, जिसमें करीब 160 युवा शामिल हो रहे हैं। वहीं शाम में शिक्षक भर्ती की कक्षाएं चल रही है, जिसमें 180 युवा आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा करीब साढ़े चार सालों से नवकिरण अकादमी का संचालन किया जा रहा है। यहां विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। कोरोना काल के समय कुछ समय के लिए संचालन में व्यवधान जरूर पड़ा था, पर उसके बाद अकादमी लगातार युवाओं को तराशने में लगा है। इस दौरान कई युवा सरकारी पदों के लिए चयनित भी हुए हैं।

अकादमी के जिला समन्वयक डी. बसंत साव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। सुबह और शाम दो बैच संचालित हैं। सुबह फाउंडेशन कोर्स और शाम में शिक्षक भर्ती की पढ़ाई चल रही है। इसके अलावा पीएससी मुख्य परीक्षा की कक्षाएं भी सुबह लग रही है।

नवकिरण अकादमी से मिली जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आज 6जून को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-1 होगा। समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित है। 7 जून को संपूर्ण मेगा टेस्ट-2, 8 जून को मेगा टेस्ट-3, 9 जून को मेगा टेस्ट-4, 10 जून को मेगा टेस्ट-5 होगी।
इसी प्रकार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए मेगा टेस्ट-4, 10 जून को मेगा टेस्ट-5 होगी। इसी प्रकार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए क्रमश: 12 जून को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-1, 13 जून को मेगा टेस्ट-2, 14 जून को मेगा टेस्ट-3, 15 जून को मेगा टेस्ट-4 और 16 जून को मेगा टेस्ट-5 का आयोजन किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट