महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जून। नौतपा समाप्त होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली थी कि आज पारा फिर से तेज होने लगा है। कल महासमुंद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे थी और बादल आने के कारण उमस में भी वृद्धि हो गई थी। हालांकि बीच-बीच में हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।
नौतपा के अंतिम दिन भी अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसके बाद से तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ बारिश हुई। इसके बाद से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई थी। वैसे इस बार जिले में नौतपा का कहर देखने को मिला। नौतपा में हीटवेव चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। रात तक गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाएं रखा। नौतपा में जिले का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। नौतपा से प्रतिदिन 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा, तापमान अभी तक 40 से नीचे नहीं आया है।
हालांकि अब नौतपा जैसा हीटवेव नहीं चल रहा, पर सूरज की तेज किरणें अभी भी चुभ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगामी अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के करीब है। संभावना है कि मानसून आने तक इसमें वृद्धि नहीं होगी। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 29-30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।