महासमुन्द

18वें राउंड में रूपकुमारी सवा लाख मतों से आगे
04-Jun-2024 8:29 PM
18वें राउंड में रूपकुमारी सवा लाख मतों से आगे

महासमुंद, 4 जून। महासमुंद लोक सभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को हुए मतदान की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे पिटियाझर मंडी परिसर में शुरु हुई। महासमुंद लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 18वें राउंड में 134415 मतों से आगे चल रही हैं, उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

महासमुंद लोकसभा से छटवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को 195401 मत मिले, वहीं कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 194099 वोट मिल चुके हैं। नोटा को 1047 वोट मिले। रूपकुमारी चौधरी भाजपा 1302 मतों से आगे हैं।

ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को महासमुंद सीट पर 75.02 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 17,62,477 मतदाताओं में से 1322125 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सर्वाधिक 81.19 फीसदी मतदान बिंद्रानवागढ़ और सबसे कम मतदान महासमुंद विधान सभा क्षेत्र में 68.12 फीसदी हुआ था। इस लोक सभा चुनाव के 18वें राउंड में 658556 मत भाजपा की रूपकुमारी चौधरी को और कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 524141 मत पड़े हैं।


अन्य पोस्ट