महासमुन्द

दावा-आपत्ति 9 तक
03-Jun-2024 2:51 PM
दावा-आपत्ति 9 तक

महासमुंद, 3 जून। जिला खनिज संस्थान न्यास महासमुंद के अंतर्गत सीधी भर्ती संविदा के विकास सहायक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र, अपात्र आवेदकों की सूची तैयार की गई है।

नोडल अधिकारी खनिज संस्थान न्यास ने बताया कि पात्र, अपात्र सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट पर किया जा सकता है। उक्त जारी पात्र-अपात्र सूची में किसी अभ्यर्थी की आपत्ति होने पर 09 जून 2024 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास महासमुंद, कलेक्ट्रेट परिसर,प्रथम तल, खनिज शाखा, महासमुंद, पिन 439445 के पते पर अथवा डीएमएफ ् शाखा केई.मेल आईडी पर संलग्न दस्तावेज की पीडीएफ अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रमाणित दस्तावेज सहित निर्धारित प्रपत्र में दावा.आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हंै।

नियत अवधि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार के विवाद पर अंतिम निर्णय कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास महासमुंद का होगा।


अन्य पोस्ट