महासमुन्द

पांडापारा में हो रही तीन टैंकर से पानी की व्यवस्था
03-Jun-2024 2:47 PM
पांडापारा में हो रही तीन टैंकर से पानी की व्यवस्था

महासमुंद,3 जून। जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पांडापारा में पेयजल संकट को देखते हुए 3 टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। चूंकि यह ड्राई एरिया है, इसलिए बोर असफल हो जा रहे हैं। फिलहाल यहां के ग्रामीणों को 3 सार्वजनिक बोर से पानी दिया जा रहा है।

जनपद सीईओ ने बताया कि यहां बोर खुदवाए गए हैं, लेकिन तीनों में पानी ही नहीं मिल रहा है। लिहाजा यहां 3 टैंकर से पानी की व्यवस्था की जा रही है। यहां के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है।


अन्य पोस्ट