महासमुन्द

सिटी कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस पर मारपीट का
03-Jun-2024 1:59 PM
सिटी कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस पर मारपीट का

आरोप, एसपी से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जून। पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत कर सिटी कोतवाली प्रभारी व पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप अमजद अली ने लगाया है।

उन्होंने कल दोपहर पत्रकारों को स्थानीय प्रेस क्लब में जानकारी दी है-बीते 29 मई को करीब शाम 7 बजे मोटरसाइकिल से दो पुलिस वाले घर आए। उस समय मैं अपने भैय्या-भाभी के साथ घर पर था। मुझसे कहा गया कि थाना चलो, तुमसे पूछताछ करना है।

पीडि़त ने बताया-उसके बाद मुझे थाना के ऊपर कमरे में ले गए और 24 घंटे बाद छोड़ा। इस दौरान मुझसे काफ ी मारपीट की गी। दबाव बनाकर कहा गया कि धीरज सरफराज के खिलाफ  न्यायालय में बयान देना है। यह कहते हुए मुझसे कोरे कागज में हस्ताक्षर लेकर दूसरे दिन शाम 7 बजे छोड़ा गया। पुलिस की मारपीट से मुझे काफी संघातिक चोंटे पहुंची हैं। थाने से बाहर आते ही मैं धीरज सरफराज के छोटे भाई पंकज साहू के पास गया और घटना की पूरी जानकारी दी। मारपीट से शरीर में आई निशान को देखने के बाद पंकज साहू मुझे जिला अस्पताल ले गये और मेरी चिकित्सा कराई है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस वाले धीरज सरफराज के बारे में जानकारी पूछ रहे थे। मेरे नहीं मालूम कहने पर पिटाई की जाती रही। उन्होंने यह भी बताया कि वह किसी मामले को जानता नहीं जिसके कारण गवाही देना पड़ेगा कहकर कोरे कागत में हस्ताक्षर लिया गया है।

इस संबंध में एसपी को दिए आवेदन में सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।  पत्रकारवार्ता में मौजूद पंकज साहू ने कहा कि किसी पुलिस को पूछताछ करने का अधिकार है किंतु मारपीट वह नहीं कर सकती। थाना में पूछताछ करने के लिए बुलाने लिगल नोटिस दिया जाना था।

 मामले में कार्रवाई नहीं होने पर इस प्रकरण में अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग में भी इसकी व शिकायत की जाएगी।


अन्य पोस्ट