महासमुन्द
शहर में निर्मित अवैध कॉलोनियों पर जल्द होगी कार्रवाई
महासमुंद,2जून। शहर में में अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों का निर्माण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पालिका बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर पालिका ने जिला प्रशासन के निर्देश पर महासमुंद तहसीलदार को शहर की कुल 18 अवैध कॉलोनियों की सूची प्रेषित की है। जिसमें राजस्व विभाग अब अवैध कालोनियों का प्रकरण दर्ज करते हुए संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी करेंगे। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया है कि शहर क्षेत्र में बने अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने के निर्देश कलेक्टर प्रभात मलिक ने दिए थे। जिसकी जांच कर शहर में 18 अवैध कॉलोनी को चिन्हित किया गया है। जिस पर प्रशासन उक्त कॉलोनियों में विकास अनुमति, डायवर्जन,टीएंडसीपी की परमिशन सहित नगर पालिका की अनुमति की जांच करेगा। बाद प्रकरण पंजीबद्ध कर नोटिस जारी किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों के कर्ता.धर्ता को जवाब के साथ कॉलोनी निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे ।
महासमुंद शहर में हिमालया पार्क महासमुंद, श्रीराम वाटिका महासमुंद, भाजपा कार्यालय के पीछे महासमुंद, शिवानंद कालोनी महासमुंद,त्रिमूर्ति कॉलोनी महासमुंद, गुरुगोविन्द सिंह उद्यान के बाजू महासमुंद, कुशाभाऊ ठाकरे गार्डन के पास महासमुंद, रेलवें कॉलोनी के पास महासमुंद, श्रीराम वाटिका के पास महासमुंद, मौहारी भांठा तालाब के पास महासमुंद, तुमगांव रोड एकता चौक महासमुंद, रेल्वे स्टेशन के पास महासमुंद, अयोध्या नगर के बाजू गुड शेफर्ड स्कूल के पास महासमुंद, वेंडनर स्कूल के पीछे महासमुंद, त्रिमुर्ति कॉलोनी से बाजू राजू गैरेज के पास रायपुर रोड महासमुंद, सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे नहर से लगकर भलेसर रोड महासमुंद, श्रीराम वाटिका अयोध्या नगर महासमुंद और शिवानंद कॉलोनी पीएचई आफिस के पीछे समेत 18 स्थानों पर बनी कालोनियों को महासमुंद को पालिका ने अवैध कॉलोनी बताया है।