महासमुन्द
नि:शुल्क प्रशिक्षण 4 से
01-Jun-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1जून। महासमुंद जिले के युवाओं के लिए सेल फोन रिपेयर एंड सर्विस का नि:शुल्क प्रशिक्षण 4 जून से शुरू किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी टुटू बेहरा ने बताया कि जो प्रतिभागी नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे संस्थान में पहुंचकर 3 जून तक अपना पंजीयन नि:शुल्क करा सकते हैं। प्रशिक्षण पंजीयन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाएं। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए प्रात: 10 बजे से 6 बजे तक कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर 93402.81974 पर सम्पर्क कर सकते हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे