महासमुन्द

स्कार्पियो सवारों ने की ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी
01-Jun-2024 2:19 PM
स्कार्पियो सवारों ने की ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी

महासमुंद,1 जून। तुमगांव थाना अंतर्गत मंगलवार रात को ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।  ग्राम देवरूम थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार निवासी परमेश्वर चौहान ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से ग्राम देवरूम शिवम राईस मिल में काम करता है। 28 मई को ट्रक क्रं सीजी 04 जे सी 3828 में 603 पैकेट धान लोड कर ट्रक चालक चन्द्रपाल राणा के साथ रात करीब 11 बजे नयापारा कुर्रा शिवम राईस मिल बेचने ले जा रहा था। करीब 2.45 बजे कोडार पहुंचकर टायर गरम हो जाने से ट्रक को खड़ी कर टायर के ठण्डा होने का इंतजार कर रहा था। उसी कर दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास खड़े हो गए। जिसे देखकर हम डर गए और गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। कुछ देर बाद जब उक्त वाहन वहां से चला गया, तब हम लोग ट्रक से नीचे उतरे तो देखा कि ट्रक की टंकी में भरी डीजल करीब 200 लीटर चोरी कर ले गए थे।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।


अन्य पोस्ट