महासमुन्द

शौर्यकांत साहू सिंगापुर प्रवास पर
01-Jun-2024 2:04 PM
शौर्यकांत साहू सिंगापुर प्रवास पर

महासमुंद,1जून। बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना व शहर का नाम रोशन करने वाले शौर्यकांत साहू इन दिनों सिंगापुर प्रवास पर हैं। जहां होने वाले केएफएफ सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट को वे अपने चैनल हाई टेक बैडमिंटन में कवर करेंगे। हैदराबाद में बैडमिंटन प्रशिक्षण प्राप्त शौर्य का अपना यू-ट्यूब चैनल हाई टेक बैडमिंटन है। वर्तमान में इस चैनल के 1 लाख 75 हजार सब्सक्राइबर हैं, जो पूरे भारत में नम्बर वन बैडमिंटन चैनल है। अपने चैनल के माध्यम से वे नये खिलाडिय़ों को बैडमिंटन की बारीकियों से अवगत कराते रहते हैं। साथ ही इस खेल में उपयोगी सामाग्रियों की भी जानकारी देते रहते हैं। इससे संबंधित 200 वीडियो वे बना चुके हैं। शौर्य के चैनल को करोडों लोगों ने देखा है। शौर्य स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

वे अब तक बेंगलुरु, हैदराबाद के कई टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। शौर्य की इस सफलता पर उनकी माता आरती साहू, पिता मनीष कांत साहू सहित सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट