महासमुन्द
महासमुंद, 31 मई। शुक्रवार 31 मई से 2 जून रात्रि 9 बजे तक स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर भलेसर मार्ग महासमुंद में संघ परिचय वर्ग 13 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संघ परिचय वर्ग 13 वर्ष से 65 वर्ष की आयु उम्र के लोग वर्ग कर सकते हैं। संघ के अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया है कि व्यक्ति के निर्माण से ही समृध्द राष्ट्र का निर्माण संभव है और व्यक्ति का निर्माण मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास से ही संभव है। इसी निमित्त महासमुंद नगर एवं खण्ड का संयुक्त रुप से प्रारंभिक वर्ग होना निश्चित हुआ है जिसमें शहर समेत आसपास के लोगों की उपस्थिति अपेक्षित हैं।
उन्होंने बताया है कि वर्ग अवधि आज 31 मई 2024 सायंकाल 4 बजे से 2 जून रात्रि 9 बजे तक है। वर्ग का स्थान सरस्वती शिशु मंदिर भलेसर रोड महासमुंद है जिसमें शामिल होने के लिए मात्र 100 रुपए का शुल्क निर्धारित है। वर्ग में शामिल होने के लिए न्यूनतम 13 वर्ष से अधिकतम 70 वर्ष तक है। शामिल होने वालों से मौसम अनुकूल ओढऩे बिछाने का सामान,थाली, कटोरी, गिलास, अन्य दैनिक उपयोगी सामान, पेन, डायरी, शाखा हेतु निकल या लोअर, जूता आदि साथ लाने की अपील की गई है। शामिल होने के लिए एक संपर्क सूत्र जारी किया गया है।
जिसमें चंदन 98276 65250,रामेश्वर 97545 94232 का नंबर सार्वजनिक किया गया है। उक्त जानकारी नगर कार्यवाह राजेश 88397 54108, खण्ड कार्यवाह राधेश्याम 81036 17088 ने दी है और अपील की है कि वर्ग में शामिल होने वाले शिक्षार्थी अपने साथ कोई कीमती वस्तु न लावें। बताया गया है कि वर्ग से संघ साहित्य एवं गणवेश विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी।