महासमुन्द

मेडिकल कॉलेज के पास पेड़ से लटकी मिली लाश
29-May-2024 4:26 PM
मेडिकल कॉलेज के पास पेड़ से लटकी मिली लाश

महासमुंद, 29 मई। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के बाउंड्री से लगे एक पेड़ में मंगलवार को एक व्यक्ति की लटकती हुई लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई।

लोगों की नजर लाश पर पड़ी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं लाश 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस बीच किसी की नजर लाश पर नहीं पड़ी। जबकि पेड़ अस्पताल कैंपस के अंदर है और उसकी शाखा बाउंड्री के बाहर तक गई हुई है। जिस पर अज्ञात ने फांसी लगाई है। लाश से बदबू आने के बाद लोगों का ध्यान इस ओर गया।

       इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम लाफिनखुर्द निवासी रविशंकर ध्रुव 50 साल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है। साथ ही कहा कि पुलिस आगे की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट