महासमुन्द
20 मवेशी गौशाला के सुपुर्द पकड़े जाने के डर से स्पीड से भगा रहा था वाहन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29 मई। जिले के अंतरराज्यीय जांच चौकी पलसापानी के पास कंटेनर वाहन में 50 से अधिक गाय-बैल की तस्करी की जा रही थी। वाहन चालक जांच चौकी देखकर पकड़े जाने के डर से अचानक मोडक़र भागने के फिराक में था, तभी वाहन फंस गया। जिससे 15 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में जीवित 20 गौवंश को पुलिस ने जब्त कर सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर को सुपुर्द किया है। इस घटना के बाद कंटेनर चालक वहां से फरार हो गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कंटेनर वाहन में भरकर कल प्रात: 6 बजे बसना-पदमपुर के रास्ते से 50 से ज्यादा गाय एवं बैल को भरकर क्रूरता पूर्वक कत्लखाने ले जा रहे थे।
इसी दौरान अंतरराज्यीय जांच चौकी पलसापाली में पुलिस को देखकर पकड़े जाने के डर से अचानक तेज गति से कंटेनर वाहन मोडक़र भागने के फिराक में था, तभी कंटेनर सडक़ किनारे फंस गया और कंटेनर वाहन झुक गया। पकड़े जाने के डर से कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर वाहन में गौवंशों की आ रही आवाज को सुनकर ग्रामीणों का एक दल वहां पहुंचकर गाड़ी का दरवाजा खोला। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंचकर पुलिस का टीम तहसीलदार बसना, हिन्दू संगठनों और ग्रामीणों ने राहत बचाव का कार्य किया।
कंटेनर में 20 गौवंश को बसना पुलिस ने सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर को सुपुर्द कर दिया है। जबकि आरोपी घटनास्थल से स्थल से भाग गये। पुलिस अज्ञात कंटेनर वाहन सहित आरोपियों के विरूद्ध छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 का धारा 4,6,10 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।