महासमुन्द

ऑब्जर्वर नियुक्त
29-May-2024 2:54 PM
ऑब्जर्वर नियुक्त

महासमुंद, 29 मई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के ईव्हीएम मशीन एवं डाक मतपत्र के मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक ने 94 अधिकारियों को माइक्रो आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है। उक्त माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण मंगलवार 28 मई को अपराह्न 3 बजे वन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया  सभी माइक्रो आब्जर्वर को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट