महासमुन्द
महासमुंद, 29 मई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें आवेदको द्वारा ऑनलाइन दिए गए जानकारी अनुसार पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है। जिसमें से एएनएम, टीबीएचवी आरएनटीसीपी,नर्सिंग ऑफिसर, सोशल वर्कर,एनटीपीसी,ब्लॉक सुपरवाईजर,वीबीडी,लेबोरेटरी टेक्नीशियन,हाऊस कीपिंग एवं सिक्योरिटी गार्ड तथा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, जनरल सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, पीएडीए, लैबोरेटरी डीपीएमयू, लैब अटेंडेंट, डीपीएचएल, स्टाफ नर्स एनबीएसयू, एएनएम, स्टाफ नर्स यूएचडब्ल्यूसी, जनरल सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, यूएचडब्ल्यूसी एवं क्लास 4 यूएचडब्ल्यूसी के पदों पर संविदा भर्ती के लिए 3 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समस्त अभ्यर्थी उपरोक्त पदों के लिए जारी सूची एवं सूचना का अवलोकन करते हुए 3 जून शाम 5:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात किसी भी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार मान्य नहीं की जाएगी।
दावा-आपत्ति आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।