महासमुन्द

लाखागढ़ में पेयजल व निस्तारी की समस्या
28-May-2024 3:14 PM
लाखागढ़ में पेयजल व निस्तारी की समस्या

महासमुंद, 28 मई। जिले के ग्राम लाखागढ़ में ग्रामवासी विगत वर्षों से पेयजल वं निस्तारी जल की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यहां शासन की योजनाओं के अंतर्गत पेयजल व निस्तारी जल के लिये राशि स्वीकृत नहीं ंहै। हर घर नल जल जल जीवन मिशन के तहत लगभग 104.49 करोड़ पास हुए हैं। ठेकेदार ने गंत वर्ष से पाईप लाइन बिछा कर छोड़ दिया है। गांव में पानी टंकी का निर्माण भी हो गया है पर ठेकेदार की मनमानी व पीएचई विभाग की अनदेखी से कार्य अधूरा है।

लिहाजा ग्रामवासी पेयजल, निस्तारी जल के लिये तरस रहे हंै। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते समस्या और भी गहराती जा रही है। ग्राम लाखागढ़ की आबादी लगभग 2 हजार के करीब है और यहां के ग्रामवासियों के लिये 2022 में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी, पाइप लाइन विस्तार के लिये 104.49 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य 2022 से प्रारम्भ है और निर्माण कार्य प्रारंभ से 9 महीने बाद जनता को इसका लाभ मिलना था। पर अब तक इसके कार्य ठेकेदार की मनमानी के चलते काम सही ढंग से नहीं किया गया। जिससे ग्रामवासियों तक पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है कि स्थानीय पीएचई विभाग और ठेकेदार सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मिली भगत कर जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही, मनमानी कर रहे हैं।इसी कारण ग्रामवासी पेयजल निस्तारी जल से वंचित है। ग्रामीणों ने शासन से मांग कर जल जीवन मिशन कार्य की जांच कर दोषी ठेकेदार,अधिकारी,कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।


अन्य पोस्ट