महासमुन्द

पटरी पर मिली युवक की लाश
28-May-2024 3:12 PM
पटरी पर मिली युवक की लाश

महासमुंद, 28 मई। कोमाखान थाना क्षेत्रांतर्गत खरियार रोड व कोमाखान के मध्य पटरी पर एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान पटेवा थाना क्षेत्र के  रूमकेल झलप वार्ड-05 निवासी उत्तम कुमार ध्रुव (28 वर्ष) के रूप में की गई। कोमाखान थाना प्रभारी शैलेंद्र नाग ने बताया कि खरियार रोड से कोमाखान के बीच रेल्वे पटरी पर उक्त युवक की सिर कटी लाश मिली है। युवक के जेब में आधार कार्ड था।

उसी से उसकी पहचान हुई। सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व उत्तम अपनी बड़ी मां के घर खरियार रोड गया था। सोमवार की सुबह खरियार रोड स्थित अपनी बड़ी मां के घर से निकला था। जिसकी लाश खरियार रोड व कोमाखान के मध्य रेलवे ट्रेक पर मिली है । पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट