महासमुन्द

पैसे नहीं देने पर बस कंडक्टर को जान से मारने की धमकी
28-May-2024 3:10 PM
पैसे नहीं देने पर बस कंडक्टर को जान से मारने की धमकी

महासमुंद, 28 मई। झलप बस स्टैंड छिलपावन चौक में बसों में सवारी बिठाने के नाम पर बस कंडक्टर से रूपए मांगने व पैसा नहीं देने पर अश्लील गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए बस संचालक ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदुवाही निवासी तिलकराम पटेल संचालक खुशबू रानी ट्रेवल्स ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि ग्राम झलप के रमाकांत शुक्ला द्वारा झलप बस स्टैंड छिलपावन चौक तक बस अन्य में सवारी बिठाने पर कंडक्टर को पैसे की मांग किया करता है। पैसा नहीं देने पर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है। इसके अलावा बस के पीछे आकर जहां-जहां सवारी बिठाने बस रूकता है, वहां-वहां जाकर सवारियों को बैठने से मना करता है। जिससे बस का ड्रायवर व कंडेक्टर भयभीत हैं तथा बस संचालन में उन्हें परेशानी हो रही है। अत: उन्होंने पुलिस अर्धीक्षक से निवेदन किया है कि उक्त व्यक्ति पर शीघ्र कार्रवाई किया जाए।


अन्य पोस्ट