महासमुन्द

पुरुषोत्तम चौहान आत्महत्या मामले में पार्षद पति नागपुर से गिरफ्तार
27-May-2024 4:42 PM
पुरुषोत्तम चौहान आत्महत्या मामले में पार्षद पति नागपुर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 मई। पुरुषोत्तम चौहान आत्महत्या मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी गंजपारा निवासी पार्षद पति गोलू मदनकार को नागपुर से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अब तक 2 आरोपियों की ही गिरफ्तारी हुई है। कुल 6 आरोपियों में 4 अब भी फरार हैं। जिनकी पतासाजी की जा रही है। मामला यह है कि सूूदखोरों द्वारा धमकाए जाने की वजह से गंजपारा निवासी पुरुषोत्तम चौहान ने वर्ष 2023 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान जांच में देरी होने के कारण कई बार मृतक पुरुषोत्तम चौहान की पत्नी ने अपने बच्चों के साथ कलेक्टोरेट में प्रदर्शन भी किया। कुछ समय पहले फिर से जांच ने गति

और पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ और एक आरोपी को कोई डेढ़ माह पूर्व गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में फरार आरोपियों में गोलू मदनकार के नागपुर में रहने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। वहीं इसमें संलिप्त अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि लोग फरार बताय आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट और उनके परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में रवि सोनी नामक एक व्यक्ति को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। अब पार्षद पति गोलू मदनकार की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद 4 लोग फरार हैं। जल्द बाकी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

ज्ञात हो कि महासमुंद शहर में सूदखोरी का धंधा चरम पर है। शहर में वर्षों से सूदखोरी का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिसकी खर वजह से लोगों को सूदखोरों के सूद अपनी जान देकर ही चुकाना पड़ रहा है। महासमुंद के महावीर पार्क निवासी एक सिविल इंजीनियर ने भी सूदखोरों से तंग आकर मौत को गले लगाया था। यही नहीं अनेक लोग इसी तरह मौत को गले लगा चुके हैं। प्रारंभ में सूदखोर चिकनी बातों में फंसाकर कम ब्याज पर रकम तो दे देते हैं। लेकिन बाद में ब्याज ऊपर ब्याज लगाकर कर्जदार को मरने पर मजबूर कर देते हैं। ऊपर लिखे दोनों ही मामले में रसूखदार लोगों की संलिप्तता की वजह से अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी कछुआ गति से हो रही है।


अन्य पोस्ट