महासमुन्द

कार की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत
26-May-2024 2:35 PM
कार की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत

महासमुंद, 26 मई। जिले के बसना क्षेत्र स्थित सांकरा थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग.53 में बिजेपुर क्रॉसिंग के पास बाइक को कार चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना सांकरा बिजेपुर क्रॉसिंग के पास हुई। 

सांकरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पटनिया पिता जयलाल 25 वर्ष निवासी सोनपुर बलौदाबाजार अपनी मोटर सायकल से सरायपाली से आ रहा था। बिजेपुर क्रॉसिंग के पास रायपुर की ओर से आ रही लाल रंग की कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मार दी। जिससे बाइक में सवार युवक सडक़ में गिर गया। जिससे बाइक में सवार युवक सडक़ में गिर गया। सिर, माथा एवं पैर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की शिकायत सांकरा थाना में मृतक के रिश्तेदार सरजू सिंह नागेश ने की। जिस पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट