महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। शासकीय श्रीगोविंद राम शादानी कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में एयर एनसीसी केडेट्स को भारत सरकार की एक योजना के बारे में विस्तृत चर्चा कर उन्हें जागरूक किया गया।
नई रोशनी योजना महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं में स्वरोजगार, आत्मविश्वास, स्वावलंबन और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने की संभावनाओं पर आधारित इस योजना में महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कार्य करने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ संध्या वर्मा विभाग अध्यक्ष,( गृह विज्ञान,) ने कहा कि लगन, आत्मविश्वास, निष्ठा और जुनून के साथ यदि काम किया जाए तो कितनी भी विपरीत परिस्थितियों हो, आपको अपना लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती। इस अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय के 50 ,शदानी महाविद्यालय 33 एवम विज्ञान महाविद्यालय के 20 कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे एसोसिएट एनसीसी अधिकारी दुर्गा महाविद्यालय ने कहा कि यह संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है। एनसीसी अधिकारी डॉक्टर रंजना पूजा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन एन सी सी गान के साथ पूर्ण हुआ।