महासमुन्द

सडक़ हादसे में मौत, मृतक के खिलाफ जुर्म दर्ज
23-May-2024 3:01 PM
सडक़ हादसे में मौत, मृतक के खिलाफ  जुर्म दर्ज

महासमुंद, 23 मई। थाना अंतर्गत ग्राम पठारीपाली में 30 अगस्त 2023 को एक व्यक्ति के बाइक से गिर जाने पर उसे इलाज के लिये रायपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बुधवार को मोटर सायकल चालक मृतक के खिलाफ  अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिदेश सिदार पिता पिलाबाबू 29 वर्ष निवासी भैंसादरहाए थाना झारबंद, जिला बरगढ़, ओडि़शा अपने बाइक में ससुराल कोलिहादेवरी जाते समय पठारीपाली के पास अपनी बाइक को रोड के गड्ढे में चलाने से मोटर सायकल अनियंत्रित हो गई। जिससे बिदेश गिर गया तथा उसे सिर, चेहरा, हाथ पैर में चोट आयी थी। पश्चात उसे इलाज हेतु रायपुर ले जाया गया। जहां 27 सितम्बर 2023 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  मामले में पुलिस ने बुधवार को मोटर सायकल चालक मृतक बिदेश सिदार के खिलाफ  अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट