महासमुन्द

महासमुंद-मुढ़ैना में 13 दिनों में 59 को डायरिया, स्थिति काबू में
23-May-2024 2:55 PM
महासमुंद-मुढ़ैना में 13 दिनों में 59 को डायरिया, स्थिति काबू में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई।
महासमुंद जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम मुढ़ैना में डायरिया के प्रकोप से दो वार्डों के लोग प्रभावित हंै। यहां पिछले 13 दिनों में 59 डायरिया पीडि़तों की पहचान हो चुकी है। इनमें से लगभग डेढ़ दर्ज पीडि़तों का इलाज जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में चला है। वर्तमान में जिला अस्पताल में अभी 5 लोगों का इलाज जारी है, शेष स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

अब तक 20 से 25 लोगों को जिला अस्पताल में कराया जा चुका है। शेष मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। मुढ़ेना में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है और इस वक्त वहां एक आर एम ए, दो आर एच ओ, एक सी एच ओ, एक-एक मेल और फ ीमेल सुपरवायजर तैनात हैं। ये सभी लगातार पीडि़तों का इलाज कर रहे हैं। गांव में डायरिया के प्रकोप से लगभग पांच दर्जन से ज्यादा लोगों के पीडि़त होने की खबर है। स्वास्थ्य अमला का कहना है कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। 

जानकारी अनुसार ग्राम मुढ़ैना के वार्ड नं 7 और 8 में 100 से अधिक की आबादी निवास करती है। ये सभी सतनाम भवन के पास लगे हैंडपंप के पानी का उपयोग पीने और निस्तारी के लिए करते हंै। बीते 7 मई को अचानक इस वार्ड के 10-12 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। दूसरे दिन भी उल्टी-दस्त के मरीज मिले। जिसके बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी। तब तक लगभग 20-25 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। 

पश्चात 8 मई को मितानिन यमुना कोसले ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और 9 मई को स्वास्थ्य अमले ने गांव के सतनाम भवन में शिविर लगाया। यहां स्वास्थ्य विभाग के एक आर एम ए, दो आर एच ओ, एक सी एच ओ, एक. एक मेल और फीमेल सुपरवायजर तैनात किए गए। जो अभी तक लगातार पीडि़तों का इलाज कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों वार्ड के तीन स्थानों के पानी का सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा था। जिनमें से एक हैण्डपंप में डायरिया के कीटाणु मिले हंै। उसके बाद से उस हैण्डपंप को बंद कर दिया गया है और टैंकर से पानी की व्यवस्था की गयी है। ग्रामीण हेमलाल सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू ने बताया कि 7-8 मई से डायरिया के मरीज मिलना शुरू हुआ है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग यहां कैम्प लगाकर इलाज कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी कुदेशिया ने बताया कि गांव मुढैऩा में डायरिया के 59 मरीजों की पहचान हुई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। जिस हैण्डपंप से दूषित पानी आ रहा था, उसे बंद करा दिया गया और शेष जल स्रोतों में क्लोरोनीकरण कराया गया है और वर्तमान में रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। 
 


अन्य पोस्ट