महासमुन्द

गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व निर्माण आवासीय युवा शिविर
22-May-2024 7:18 PM
गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व निर्माण आवासीय युवा शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बसना, 22 मई। गायत्री शक्तिपीठ बसना में 14 से 19 मई तक आवासीय व्यक्तित्व निर्माण आवासीय युवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 112 युवाओं ने भाग लिया।

इस शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से चंपेश्वर साहू, लेखराम साहू, दिलीप निर्मलकर, गोपाल साहू, श्रद्धा ने युवाओं को छ: दिन तक जीवन जीने की कला जिसमें करियर, स्वास्थ्य, स्वाध्याय, भारतीय संस्कृति एवं गायत्री परिवार आदि के बारे में बहुत ही रोचक तरीके से बताया साथ ही समाज में एक श्रेष्ठ और सभ्य नागरिक कैसे बना जा सकता है इसके बारे में बताया।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में देवचन्द्र नायक, प्रमुख ट्रस्टी रामचन्द्र अग्रवाल, सहायक ट्रस्टी अनिल कानूनगो, जयदेव प्रधान, वीरेन्द्र होता, जीवरखन पटेल, साहेब लाल साव, मालती पटेल, महिमा तिवारी, अरुणा अग्रवाल, सांवर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, एवं युवा प्रकोष्ठ से जितेन्द्र भोई, वीरेंद्र पटेल, प्रफुल पसायत, नंदकुमार पटेल, गायत्री मंदिर परिव्रजक राधेश्याम, नंदलाल कैवर्त, एवं समस्त गायत्री परिवार बसना, समस्त हिन्दू परिवार बसना आदि का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट