महासमुन्द
महासमुंद, 22 मई। कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने घटना को अत्यंत दु:खद बताया है।
श्रीमती साहू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। शासन के समस्त योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाएगा तथा घायलों के समुचित इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देशित भी किया है। साथ ही मृतकों के परिवार को 5-5 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई है। श्रीमती साहू ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मालवाहकों में सफर करना खतरनाक है। इसके बावजूद इसमें सवारी भरा जा रहा है। इस हादसे में भी पिकअप वाहन में ग्रामीणों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। उक्त समस्त मजदूर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जंगल से तेंदुपत्ता तोडक़र पिकअप से वापस लौट रहे थे। पिकअप में करीब 40 मजदूर सवार थे। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर पिकअप 20 फ ीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में 19 मजदूरों की दबकर मौत हो गई, वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।