महासमुन्द

रेत घाटों में छापामार कार्रवाई
22-May-2024 3:02 PM
रेत घाटों में छापामार कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई।
शिकायत मिलने के बाद सोमवार को कोतवाली पुलिस ने सिरपुर के ग्राम खमतराई रेत घाट से दो हाईवा और रेत उत्खनन में उपयोग की जा रही एक चेन माउंटेन को जब्त कर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा दिया है।

सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सोमवार रात रेत घाटों में छापेमार कार्रवाई की गई। चिंगरौद और मोहकम रेत घाट में कोई अवैध उत्खनन करते नहीं मिला।इसके बाद खमतराई स्थित महानदी रेत घाट में छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने जब्त वाहनों को सिरपुर चौकी में रखा है। आगे की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जा रही है। 

सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक हाईवा में रेत लोड थी और दूसरा खाली मिला। मौके से कुछ लोग फरार हो गए। वहीं कुछ लोग वहां उपस्थित मिले। जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी गाड़ी वहां लगाई थी।


अन्य पोस्ट