महासमुन्द
चाकू लहराता युवक गिरफ्तार
20-May-2024 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 मई। बागबाहरा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के सामने युवक लोहे का एक धारदार चाकू लेकर लहराते हुये लोगों को डराते, धमकाते मिला। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक एस. मनीकांत राव ग्राम कोनाबान्दर तालुका कृष्णा आंध्रप्रदेश निवासी है। उसके पास से धारदार एक चाकू कीमत (250 रूपये) जब्त कर युवक के खिलाफ 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे