महासमुन्द

उन्नयन कार्य के चलते रेलवे स्टेशन में यात्री आवागमन सुविधाजनक नहीं
19-May-2024 2:24 PM
उन्नयन कार्य के चलते रेलवे स्टेशन में  यात्री आवागमन सुविधाजनक नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 मई।
रेलवे स्टेशन में सुविधाजनक वैकप्लिक मार्ग नहीं बनाये जाने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन में जहां रोजाना सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है। वहां महज प्लेटफार्म नंबर 1 में जाने के लिए एकमात्र गेट की ही व्यवस्था है जो लगेज के साथ चलने वाले यात्रियों के लिये सुविधाजनक नहीं है। 

वहीं प्लेटफार्म नंबर 2 पर पाइप से बना चौमुखी गेट ही एकमात्र मार्ग है जहां से एक बार में केवल एक ही व्यक्ति प्लेटफार्म पर पहुंच सकता है। यदि ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है तो ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों तथा ट्रेन में चढऩे वाले यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि यात्रियों को गेट पार होने में ही 10 मिनट लग जाते हैं। ऐसे में महज 2 मिनट से 3 मिनट तक प्लेटफार्म पर ठहरने वाली ट्रेन को पकडऩे में यात्री असफल ही जाते हैं। वहीं बनाये वैकल्पिक मार्गों से जान जोखिम में डालकर लोग स्टेशन पहुंच रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार पिछले 3 माह से एक स्टेशन को मॉडल स्टेशन में उन्नयन करने इने के लिये विकास कार्य किया जा रहा है। बाये इसके तहत प्लेटफार्म को चौड़ा करने के में लिये तोडफ़ोड़ करने के बाद निकला अवशेष स्टेशन के मुख्य गेट के पास ही डंप किया गया है। स्टेशन के द्वार को पूरी तरह टीन शेड से बंद कर दिया गया है। जहां पर पूर्व में केंटिन था। उसके ठीक सामने टिकट काउंटर खोला गया है। 

दुर्गा मंदिर के ठीक सामने दीवार को तोडक़र एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। लेकिन यहां बड़ी नाली निर्माण के बाद उस पर स्लेब रख दिया गया है। स्लेब पर लगे लोहे के हुक पर रोजाना यात्री गिरकर घायल होते हैं। ज्यादातर रात में अंधरे की वजह से लोहे का हुक दिखाई नहीं पड़ता। जिस पर पैर फंसकर फ्रेक्चर होने का भी भय बना रहता है। संकरे रास्ते में मिट्टी का ढेर तथा चौड़े मार्ग में अंधेरे की वजह से लोगों के लिये यह सुविधाजनक नहीं है।

 


अन्य पोस्ट