महासमुन्द

घरेलू सिलेंडर से भरे जा रहे कमर्शियल, ब्लास्ट के खतरे के साथ टैैक्स चोरी भी हो रही...
16-May-2024 3:04 PM
घरेलू सिलेंडर से भरे जा रहे कमर्शियल, ब्लास्ट  के खतरे के साथ टैैक्स चोरी भी हो रही...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 मई।
बुधवार की दोपहर एक पत्रकार वार्ता में ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के यश देशपांडे, कुणाल रंगारी, हंसराज रहांगडाले और सत्यप्रकाश साहू उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडर की जगह 60 प्रतिशत घरेलू गैस सिलेंडर का होटलों ढाबों में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। सब कुछ जानते हुए भी इस पर संबंधित विभाग ने खामोशी ओढ़ रखी है। इसी तरह घरेलू गैस सिलेंडर में से कामर्शियल गैस सिलेंडर में बांसुरी के माध्यम से गैस रिफिलिंग की जाती है। इससे ब्लास्ट का खतरा बहुत अधिक होता है। जनहानि हो सकती है। इस तरह जीएसटी का बड़ा नुकसान सरकार को हो रहा है।

ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन ने कल प्रेस क्लब में उपरोक्त दावे करते हुए बड़ा खुलासा किया कि घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करने जुटे इस फाउंडेशन के कार्यकारी संचालक कुणाल रंगारी ने कहा कि घरेलू सिलेंडरों का कामर्शियल उपयोग करने से बड़ा खतरा रहता है।

कई लोग बांसुरी जितनी बड़ी पाईप के माध्यम से खाली सिलेंडरों में गैस रिफिल कर लेते हैैं। जबिक इसमें ब्लास्ट होने का खतरा बहुत अधिक होता है। इसमें जनहानि के साथ-साथ सरकारी टेक्स की भी हानि होती है। घरेलू एलपीजी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है जबकि कमर्शियल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। अवैध रूप से रिफिल करके सरकार को लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

श्री रंगारी ने आरोप लगाया कि वे ग्राहक जो सभी निर्धारित घरेलू सिलेन्डर का उपयोग नहीं कर पाते, उनके बाकी गैस सिलेंडर वितरक ऑटो बुकिंग कर कालाबाजारी कर अवैध बिक्री से मोटी रकम कमा रहे हैं और इस व्यवसाय को एकाधिकार के रूप में चला रहे हैं। श्री रंगारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सिलेंडर लेते वक्त उसका वजन, सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट, उसकी सील की जांच जरूर करें और पूरी सावधानी से इसका उपयोग करें।

श्री रंगारी ने कहा कि देश में एलपीजी सिलेंडर की उचित बिक्री के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने हाल ही में कुछ कदम उठाए हैं। लेकिन इसकी गति काफी धीमी है। सिलेंडर प्रबंधन के मामले में क्यूआर कोड. आधारित ट्रैक एड ट्रेस को समाधानों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। क्यूआर कोड आधारित प्रणाली की अवधारणा का प्रमाण प्राप्त करने के लिए ओएमसीएस ने विभिन्न प्रमुख तकनीकी संस्थानों, परीक्षण संस्थानों और क्यूआर के साथ परामर्श किया है। मोबाइल हैंडसेट और क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए कोड स्कैनर के मुद्दे पर विशेषज्ञों की राय ली गई है। 
 


अन्य पोस्ट