महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 मई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली ने 13 मई को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम घोषित किये। जिसमें स्थानीय वेडनर मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
कक्षा बारहवीं में विज्ञान संकाय से आस्था चन्द्राकर ने 89.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, वाणिज्य संकाय से प्रियांशु सिन्हा 89.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय से निशिता आजमानी ने 87 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहीं।
इधर कक्षा दसवीं बोर्ड में तनिष्का प्रीत कौर ने 96 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थ प्रकाश साहू ने 95.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय, श्रेयल चन्द्राकर ने 94 प्रतिशत के साथ तृतीय, काव्या नसीने ने 93.8 प्रतिशत के साथ चतुर्थ, आयुष कुमार ने 91.6 प्रतिशत के साथ पांचवें एवं युवराज सरवैया ने 90 प्रतिशत के साथ विद्यालय में छठवें स्थान प्राप्त कर शाला परिवार एवं अपने अभिभावकों को हर्षित एवं गौरवान्वित किया है। सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शाला के मैनेजर रेव्ह. फादर जार्ज कवालम एवं प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।