महासमुन्द

चोरी के सोने के जेवर को बेचने की कोशिश, आरोपी हिरासत में
16-May-2024 2:31 PM
चोरी के सोने के जेवर को बेचने की कोशिश, आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 मई। जिले की सरायपाली पुलिस ने चोरी गए सोने के आभूषण समेत एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी के आभूषणों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, उसे मुखबिर की सूचना हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे सेे चोरी के सोने के जेवर कीमती 1 लाख 25 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सरायपाली थाना की टीम पेट्रोलिंग में निकली हुई थी कि 14 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काशीपाली चौक के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में एक प्लास्टिक के थैले में सोने का गहना रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

उक्त सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर की निशानदेही पर मौका ग्राम काशीपाली चौक के पास पहुंच कर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को  पकड़ा। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम रविशंकर चौहान  वार्ड नंबर 14 रामनगर सरसींवा थाना सरसींवा जिला

सारंगढ़ बिलाईगढ़ बताया। संदेही रविशंकर चौहान के पास एक प्लास्टिक थैले के अन्दर 11 नग सोने का पदप, 1 जोड़ी सोने कान का झुमका  मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह होने पर बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त सोने के आभूषण को चोरी  का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 11 नग सोने का पदप कीमती 40 हजार, 01 जोड़ी कान का झुमका कीमती 85 हजार रुपए, कुल वजन  20 ग्राम कुल जुमला कीमती 1 लाख, 25 हजार रुपए जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 41-1़4., 379 भादवि के तहत् कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट