महासमुन्द
कक्षा पहली में 48 बच्चों का चयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल तुमगांव में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली गई। जिसमें कक्षा पहली में 48 बच्चों का चयन किया गया। इसके अलावा 12वीं तक की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर भी लॉटरी के जरिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रूप से सभी वर्ग बीपीएल बालक-बालिकाएं और एपीएल बालक-बालिकाएं शामिल हुए। प्रवेश कार्यक्रम के मुख्यप्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रूप से सभी वर्ग बीपीएल बालक-बालिकाएं और एपीएल बालक-बालिकाएं शामिल हुए। प्रवेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा उपस्थिति थे।
उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई दी और प्रवेश से वंचित शेष छात्रों को निराश न होकर अन्य विद्यालयों में अपना स्थान सुनिश्चित करने की बात कही। संस्था के प्रमुख प्राचार्य एल.कुरील ने चयनित छात्रों के भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे के अध्यापन के लिए बधाई दी। अंग्रेजी माध्यम के प्रभारी सिद्धांत गायगौरे ने चयनित छात्रों के अभिभावकों से जल्द से जल्द समस्त दस्तावेजों की मूल कॉपी के साथ स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने की आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, संकुल समन्वयक आशीष साहू, विद्यालय के प्रमुख प्राचार्य एल कुरील, रेवती रमण तारक, पवन डडसेना, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, सागर झा, सत्यम पांडेय, सजल चंद्राकर, तरुण सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, डोलेश होता,मधुरिमा शर्मा, भारती भार्गव, मोनिका यादव, चेतना फेकर और समस्त अभिभावक उपस्थित थे।