महासमुन्द
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को मिली हजारीबाग विस की कमान
15-May-2024 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 मई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य संगठन के द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। 13 मई 2024 से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा झारखंड के हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं साथ में सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ गए हैं। वे झारखंड में भाजपा सरकार बनाने के लिए झारखंड के वोटरों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे