महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 14 मई। सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में इस वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में क्रांति पाल ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में सशिम के भैया बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कक्षा बारहवीं में क्रांति पाल पिता संतोष पाल ने 85 प्रतिशत, खुशबू प्रजापति पिता संतोष कुमार ने 73 एवं लोकेश सिन्हा ने 60 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है।
इसके अलावा कक्षा दसवीं में जागृति सिन्हा पिता लीलाधर सिन्हा ने 88.3 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हर्ष निषाद पिता लखन निषाद ने 77 एवं नेहा सिन्हा पिता उत्तर कुमार सिन्हा ने 69 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया है। सभी सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय के अध्यक्ष रामशंकर तिवारी एवम प्राचार्य ज्योति जोशी ने बधाईया देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।