महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 मई। महासमुंद जिले के डीएसआर में 13 मई को कुुल 11 लोगों की मौत के बाद मर्ग कायम किया गया है। कोतवाली थाने से जारी सूचना अनुसार इनमें एक ने रेल में कटकर, कुछ ने जहर सेवन कर, एक ने आग लगाकर तो कुछ ने लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जहर सेवन करने के मामलों में कारण अज्ञात हैं। वहीं ट्रेन से कटकर मृत महिला की पहचान समाचार लिखते तक नहीं हुई है।
इनमें से पहले मामले में जिले के बागबाहरा थाने में कल 13 मई को नवागांव के पास एक अज्ञात महिला मृत होने की खबर पुलिस को स्टेशन मास्टर के.के. पाणीग्रही पिता देवराज उम्र 50 साल स्टेसन मास्टरने पुलिस को दी और बताया कि प्रात: सवा 9 बजे नवागांव के पास एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में पटेवा थाने में एक व्यक्ति के मौत का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि मृतक बसंत यादव पिता छबीराम यादव उम्र 36 साल साकिन गोड़पाली थाना पटेवा 21 मई के प्रात: साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुआ था और इलाज के दौरान 12 मई को शाम साढ़े 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाने में रिंकू कुमार पिता राजेश्वर सोनकर उम्र 28
साल साकिन. वार्ड नं 06 नयापारा महासमुंद ने थाने में दी। बताया कि अज्ञात कारणों से जहर सेवन के बाद उसे जैन नर्सिंग होम महासमुंद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर कार्रवाई विवेचना में लिया गया।
तीसरे मामले में सरायपाली थाने में शासकीय अस्पताल सरायपाली मृत कारादास पिता नंदलाल दास उम्र 55 साल साकिन कुटेला की कल 13 मई को सूचना मुकेश दास पिता कारा दास उम्र 26 साल साकिन कुटेला ने दी है और बताया है कि 13 मई को सडक़ पर सायकल से सफर करते चक्कर आने से गिरने की वजह से उसे सिर में चोटें आई थी। इसके बद उसे घायल अवस्था में सरायपाली असप्ताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर गिया।
चौथे मामले में महासमुंद कोतवाली में रायपुर अस्पताल में मृतिका मुंगेश्वरी ओगरे पति रोशन उम्र 25 साल साकिन भलेसर के मौत की सूचना कल 13 मई को प्रात: 10.40 बजे आरक्षक 300 रफि क रजवानी थाना महासमुंद ने दी। सूचना अनुसार मुंगेश्वरी को आग से जलने के बाद रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पांचवें मामले में मृतक हिमांशु साहू पिता दिलीप साहू उम्र 26 साल साकिन गुडरूपारा महासमुंद को लेकर मर्ग कायम है। जिसमें बताया गया है कि अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में कल 13 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हिमांशु कुछ दिनों सं किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त था और उसका इलाज रायपुर अस्पताल में चल रहा था कि कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना आरक्षक 300 रफिक रजवानी थाना महासमुंद ने दी है।
छठवें मामले में 11 नवंबर से इलाज के लिए मेकाहार में भर्ती सांताबाई उम्र 65 साल की मौत कल 13 मई को हो गई। सूचक . आर 300 रफिक रजवानी थाना महासमुंद ने सिकी सूूचना रिपोर्ट कोतवाली को सौंपी है। सातवें मामले में आरक्षक रफिक ने ही मर्ग कायमी किया है कि आम्बेडकर अस्पताल रायपुर में आशा साहू पति जोहन लाल साहू उम्र 50 साल नयापारा महासमुंद की मौत इलाज के दौरान हुई है। इसमें बताया गया है कि आशा साहू ने घटना दिनांक को मोनक्का का ओवर डोज ले लिया था। उसे बेहोशी की हालत में आम्बेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था।
आठवें मामले में एम सी एच अस्पताल रायपुर में अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 27 साल की कल 13 मई को इलाज के दौरान मौत का मर्ग आरक्षक 300 रफिक रजवानी थाना महासमुंंद ने मर्ग कायम कराया है। बताया है कि दिनांक घटना समय को मृतक एम सी एच अस्पताल रायपुर भर्ती था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
9 वां मामले में 1 दिसंबर 2023 को छत से गिरकर घायल परागा बाई यादव की मौत कल 13 हो गई है। दिनांक घटना समय को वह गौरा चौक महासमुंद स्थित अपने घर के छत से गिरकर घायल हो गई थी जिसे उसके पति बोहरू यादव ने अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान कल 13 मई को उसकी मौत हो गई।
दसवें मामले में जिला अस्पताल महासमुंद में भरत नंद पिता इन्द्रो नंद (70) गोहेरापाली के इलाज के दौरान कल 13 मई को मौत की खबर है। सूचक विजय साहू (26) वार्ड बॉय जिला अस्पताल महासमुंद ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी है और बताया है कि जहर सेवन करने से भर तो जिला अस्पताल महासमुंद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।