महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 मई। जिला अंचल में मौसम के लगातार बदलते तेवर के चलते धान की फसल को भारी नुकसान की संभावना बढ़ गई है। मौसम परिवर्तन के चलते फसल में भी बीमारी लगने व धान के झुक जाने से किसानों की चिंता दुगुनी हो गई है। कई सालों बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि बरसात सीजन की तरह गर्मी में फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे किसानों को परेशानी बढ़ गई है। बसना विकासखंड में किसान अधिक लाभ कमाने के लिये खरीफ फसल के बाद अब रबी फसल में भी धान लगाये हैं। जहां हार्वेस्टर से धान कटाई का काम जोरों से चल रहा है। लेकिन कल 13 मई की देर शाम अचानक तेज हवाए बारिश से धान की फसल में बीमारी सहित धान झडऩे से किसानों को नुकसान हो रहा है। वहीं किसानों को धान के फसल की कटाई व मिंजाई में देरी होने का डर भी सताने लगा है।
किसानों का कहना है कि मौसम इसी तरह अपना करवट बदलता रहा तो निश्चित रूप से किसानों को धान का उत्पादन प्रभावित होने से ज्यादा फायदा मिलने वाला नहीं है। जबकि तेज हवा के कारण विकासखंड के अधिकांश गांवों में विद्युत सेवा भी बाधित रही।