महासमुन्द
पुरानी रंजिश पर मारपीट, जुर्म दर्ज
13-May-2024 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 मई। गाली गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि इतवारी खुंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना स्थल प्रार्थी इतवारी खुंटे के घर ग्राम जोबा के सामने आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों में गुमान मंडले, भोज मंडले ग्राम जोबा के खिलाफ भादवि की धारा 294,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इसी तरह प्रार्थिया कौशिल्या मंडले जोबा निवासी ने भी आरोपी इतवारी खुंटे एवं भारती खुंटे के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294,323,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे