महासमुन्द
ट्रैक्टर गली में खड़े करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी
13-May-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 मई। ट्रैक्टर गली में खड़े करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देेने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सरेकेल में प्रार्थी के घर के सामने आरोपी एक मत होकर प्रार्थी से कहा कि गली में ट्रैक्टर खड़े क्यों किये हो। इस पर प्रार्थी से हाथ मुक्का से मारपीट की तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही प्रार्थी की बाइक को डंडे से मारकर क्षति भी पहुंचायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दिल कुमार पटेल, गिरीश कुमार पटेल व अन्य के खिलाफ प्रार्थी युधिष्ठिर निषाद ग्राम सरेकेल निवासी ने बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294,323,506, 427 एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे