महासमुन्द

शिक्षक हरमन को बेटी संरक्षक वीर सम्मान
13-May-2024 2:10 PM
शिक्षक हरमन को बेटी संरक्षक वीर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 मई। आरंग निवासी शिक्षक हरमन बघेल को उनकी कृति सम्मान सृष्टि की अभिलाषा वह लडक़ी मेरी बिटिया थी कविता पर बेटी संरक्षक वीर सम्मान मिला है।

 हिन्दी साहित्य, संस्कृत विषयों पर वृहद जानकारी रखने वाले श्री बघेल को राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ का मौका मिला है। उनकी कविता वह लडक़ी बड़ी सयानी थी, घर से सज-धज कर जब निकलती थी,

 हाथ में ग्रंथ ज्ञान की देवी थी, मेरी बेटी कुल की मर्यादा बन निकलती थी के राष्ट्रीय साझा साहित्य संग्रह की ओर से लिए बेटी बचाओ थीम पर बेटी संरक्षक वीर सम्मान दिया गया है।

अपनी इस कविता में प्रकृति की तुलना बेटी से की है तथा बेटी की साज श्रंृगार को प्रकृति देवी के साथ जोडक़र कविता में पिरोया है।  इस सम्मान के लिए उनके स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी हैं।


अन्य पोस्ट