महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 मई। डाक विभाग छ ग द्वारा परिमंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल वीणा आर श्रीनिवास थीं।
इस अवसर पर व्यवसाय विकास, फिलेटली, बीमा, बैंकिंग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
डाक विभाग द्वारा विभाग के विभिन्न कैटेगरी में कार्य करने वाले उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें आईपीपी अवार्ड से हेमलाल साहू उप संभागीय डाक निरीक्षक, रायपुर अरविंद कुमार सिंह उप संभागीय डाक निरीक्षक बेमेतरा, वरुण श्रीवास्तव उप संभागीय डाक निरीक्षक बिलासपुर ,वहीं इंडिविजुअल में राज आर्यन बीपीएम चिरमी सरगुजा ,अशोक कुमार धुर्वे बीपीएम नेहरू गांव, दुर्ग, ममता बीपीएम धौलपुर, सरगुजा ,मर्चेंट में सीमा गुप्ता ए बीपीएम देवरी, सुमित कुमार सिंह बीपीएम राजपुर, सत्येंद्र सिंह बीपीएम सूरजपुर, सुमित कुमार सिंह बीपीएम राजपुर रायपुर जनरल इंश्योरेंस में , रिद्धि केसरवानी उरला, बिलासपुर संध्या राजपूत, बीपीएम गनियारी ,बिलासपुर लाइफ इंश्योरेंस में, गेंदलाल साहू पोस्टमैन धमतरी , योगेंद्र कुमार चंद्राकर बीपीएम भरदाकला, रिद्धि केसरवानी उरला रायपुर , सब डिविजनल हेड से हेमलाल साहू उप संभागीय डाक निरीक्षक रायपुर, अरविंद कुमार सिंह बेमेतरा , परूल श्रीवास्तव बिलासपुर , अवार्ड फिलेटली, संजय राजपूत डाक सहायक दुर्ग डाक सहायक दुर्ग , मीडिया पोस्ट से मनीष अग्रवाल रायपुर, प्रवीण कुमार बंसल डाक सहायक रायपुर, डायरेक्ट पोस्ट, से प्रेमराज दुग हेड ऑफिस, रमेश कुमार देवांगन पोस्टमास्टर रायगढ़ , बीएनपीएल में मनीष अग्रवाल सुयश राजपूत पीवीसी बिलासपुर को सम्मानित किया गया।
पार्सल बिजनेस में, सुयश राजपूत बिलासपुर मनीष बोस बी पी सी दुर्ग, आधार अपडेशन में पी लक्ष्मण राव , सीएससी ऑपरेटर में संजीव कुमार बीपीएम चिखली, गोल्ड बॉन्ड में मनोज कुमार सिन्हा एसपीएम सिविक सेंटर भिलाई , गुलनाज नसरीन पोस्ट मास्टर रायपुर, डीओपी प्रोडक्ट विभिन्न कार्यों में जितेश नागेंद्र एमटीएस सीओ रायपुर , ग्रामीण डाक बीमा के क्षेत्र में हेमलाल साहू उप संभागीय डाक निरीक्षक रायपुर, रवि साहू उप संभागीय डाक निरीक्षक जांजगीर , विकास कुमार सोनी उप संभागीय निरीक्षक बालोद, डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में शत्रुघ्न निषाद डाक सहायक कोंडागांव, शेख राहुल डाक सहायक कोंडागांव, मुकुंद माधव महतो डाकपाल जमनीपाली बिलासपुर , डायरेक्ट एजेंट बीमा क्षेत्र में प्रियंका जायसवाल दुर्ग, अभिजीत मुखर्जी दुर्ग, शिखा तनवर रायपुर, फील्ड ऑफिसर बीमा क्षेत्र से सदानंद प्रधान रायपुर, सुरेश कुमार शर्मा रायपुर, पी.वी.प्रसाद बस्तर , ग्रामीण डाक सेवक राहुल कुमार तंगपाल, अविनाश दुबे जांजगीर, निलेश कुमार सिन्हा चारामा, सीपीसी में में उत्कृष्ट कार्य करने पर विनय नायक पी.ऐ. रायगढ़, मनोज कुमार साहू कांकेर , महेंद्र राम सरगुजा, मनीषका सिंह रायगढ़ , राकेश कुमार वर्मा रायपुर , पदमिन प्रधान रायगढ़ , राहुल कुमार बस्तर , विदेशला नेताम नारायणपुर , कमल कुमार चौहान रायगढ़ , फील्ड ऑफिस के क्षेत्र में कमलेश शर्मा रायपुर , ब्रांच में बेस्ट कार्य करने पर सुपर्णा राय रायपुर , निवेदिता शुक्ला बिलासपुर को सम्मानित किया गया।
डाक विभाग प्रतिवर्ष विभाग के ग्रामीण डाक सेवक से लेकर उच्च अधिकारियों तक के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा आम जनता को फायदा पहुंचाने में अपना योगदान देने वाले सभी वर्गों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करती हैं।