महासमुन्द
युवक की हत्या कर बाइक में बांधकर 100 मीटर घसीटा,नदी किनारे दफनाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मई। बागबाहरा के सीमावर्ती ग्राम रेवा में 7 मई को हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक की हत्या कर उसे मोटर सायकल में बांधकर लगभग 100 मीटर तक घसीटा और जोंक नदी के किनारे डोडक़ी नालानुमा स्थान पर गड्डा खोदकर दफ ना दिया था। इसके बाद 8 मई को पुलिस ने जमीन खोदकर मृतक के शव को बाहर निकाला। आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 302,307,201 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा था। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने पर तीन आरोपी को रिमांड पर जेल एवं नाबालिग को बाल संम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामला अभी विवेचनाधीन है। विवेचना पूर्ण होने पर और धाराएं भी लग सकती है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा सहित रस्सी, रापा आदि सामान आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी संजू के घर के बाड़ी के पीछे बरामद किया है। इसके अलावा हार्वेस्टर, दो मोटर सायकलें भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को शासन से आर्थिक मदद किये जाने की मांग की है।
इस तरह थाना बागबाहरा पुलिस ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर ही कर ली है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी युलेण्डन यार्क के निर्देशन में थाना बागबाहरा में सूचक ग्राम कोटवार पीला बाबू साकिन रेवा की रिपोर्ट पर ग्राम रेवा में देहाती मर्ग क्रमांक 00-2024 धारा 174 जा फ ौ कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान महेश कुमार धृतलहरे पिता विशाल धृतलहरे निवासी सेवाती के रूप में हुआ। मर्ग जांच एवं शार्ट पीएम के आधार पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। जहां संदिग्ध को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने मृतक से पुराने रंजिश एवं हार्वेस्टर से धान कटाई की पुराना बकाया राशि को लेकर विवाद शुरू हुआ।
शुरुआत में हाथ मुक्के, डंडा से मारपीट की। मारपीट से बचने महेश जान बचाकर भागा और डोडग़ी नाले में छिप गया। आरोपी वहां से ढूंढते नाले की ओर गए और वहां फिर से हाथ, मुक्का एवं डंडा से मारपीट की। मौैत हो जाने पर उसके शव को रस्सी से बांधकर घटसीते हुए अडिंगा डोडग़ी नाला जोंक नदी के किनारे ग्राम रेवा में शव को दफना दिया।
आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। नाबालिग आरोपी को बाल संम्प्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस ने विवेचनानुसार आरोपी अमन गिरधर देवांगन 20 वर्ष, कोमल उर्फ विक्की चैन कुमार चन्द्राकर 19 वर्ष एवं टिकेश्वर उर्फ संजू देवांगन 33 वर्ष ग्राम सेवाती को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।