महासमुन्द

गांजा तस्करी के मामले, दो को 12-12 साल कैद व अर्थदंड
10-May-2024 3:52 PM
गांजा तस्करी के मामले, दो को 12-12 साल कैद व अर्थदंड

महासमुंद,10 मई। गांजा तस्करी के मामले में कोर्ट ने दो को 12-12 वर्ष की सजा व अर्थदंड सुनाई है।

अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के मामले में एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने आरोप दोष सिद्ध होने पर रायपुर निवासी 30 वर्षीय मनीष साहू व 22 वर्षीय पीयुष पाण्डे को 12-12 वर्ष की सजा सुनाई व डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास पृथक से भुगतना होगा।

 8 अगस्त 2023 को कोमाखान थाना के सहायक उपनिरीक्षक को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडि़शा प्रांत की ओर से 2 व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए आ रहे है। इस पर अपने साथियों के साथ पुलिस ने टाटा कंपनी का सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 07 सीएल 8359 को रोका उसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया था।


अन्य पोस्ट