महासमुन्द
महासमुंद,10 मई। वृंदावन विद्यालय में हाईस्कूल सार्टिफिकेट परीक्षा सत्र 2023-24 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 21 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुये थे। जिनमें सभी बच्चे उत्तीर्ण हुये हैं। परीक्षाफल शत-प्रतिशत है। चेयरमेन एमआर विश्वानाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्य इंदु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक अग्निहोत्री, विजय लक्ष्मी राव, अमृता चन्द्राकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यम्निक विद्यालय बेमचा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विज्ञप्ति में प्राचार्य एस एल पाटकर, परीक्षा प्रभारी नवीन चन्द्राकर ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023.24 में हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थी 64 सम्मिलित परीक्षार्थी 62 अनुपस्थित परीक्षार्थी 02 रहे। जिसमें कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 56 में प्रथम श्रेणी 32 द्वितीय श्रेणी 22 तृतीय श्रेणी 02 अनुतीर्ण 01 पूरक 5 इस तरह परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। साथ ही 10वीं बोर्ड हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थी 87 परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी 85 अनुपस्थित परिक्षार्थी02 कुल उत्तीर्ण 75 प्रथम श्रेणी 18 द्वितीय श्रेणी 43, तृतीय श्रेणी 14, अनुतीर्ण 04, पूरक 06। इस तरह 10वीं का परीक्षाफल 88 फीसदी रहा।