महासमुन्द

तीन दिनी नि:शुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर
10-May-2024 1:56 PM
तीन दिनी नि:शुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर

महासमुंद,10 मई। गायत्री शक्तिपीठ बरोंडा चौक महासमुंद में बुधवार को तीन दिवसीय नि:शुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ हुआ।

जिला समन्वयक बोधराम साहू व शशि प्रभा, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र नायक, सांतूलाल साहू, परस चौहान व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन  के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन के सत्र में प्रार्थना, जप व ध्यान के साथ युवाओं का आह्वान, कैरियर निर्माण, स्वस्थ रहने की  कला आदि विषयों पर पावर पॉइंट के माध्यम से विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में महासमुंद के अलावा लभरा, खैरा, बेमचा, मचेवा व लाफिनखुर्द के 80 बच्चों ने भाग लिया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर  शशि प्रभा थीटे ने सभी बच्चों को लक्ष्य निर्धारण कर संघर्षों से लड़ते हुए अपने व्यक्तित्व को शानदार बनाकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। बोधराम  साहू और नरेंद्र नायक ने भी सभी बच्चों को शिविर में आने के लिए धन्यवाद देते हुए सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। सत्र को भारत साहू, नरेश साहू व खेमीन साहू ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डा.साधना कसार, एमएल साहू का भी आशीष और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 कार्यक्रम में  ओमप्रकाश साहू, हरिश डड़सेना, प्रियंका नागदेवे, पूर्णिमा साहू, मनोरमा साहू, लक्ष्मी नाथ साहू, अमर साहू, भुखन, धनीराम, कुमारेश, लोकेश, लिनेश आदि शामिल रहे। यह जानकारी जिला युवा प्रकोष्ठ प्रमुख भारत साहू ने दी।


अन्य पोस्ट