महासमुन्द

चोरी के जेवर बेचने ग्राहक तलाशते बंदी
08-May-2024 2:40 PM
चोरी के जेवर बेचने ग्राहक तलाशते बंदी

महासमुंद, 8 मई। चोरी के जेवर बेचने के लिए ग्राहक का तलाश करते एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 90 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए गए।       पुलिस के अनुसार 6 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महासमुंद बस स्टैंड के पास चांदी का जेवर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर बस स्टैंड के पास पहुंची और एक संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।  उससे नाम-पता पूछने पर सुभाष नगर महासमुंद निवासी नोहर ध्रुव होना बताया। संदेही नोहर के पास एक प्लास्टिक झोले के अंदर चांदी की पायल, चांदी का करधन और  सोने का लॉकेट मिला। जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह होने पर बारीकी से पूछताछ करने पर जेवर को चोरी का होना बताया। 

आरोपी के कब्जे से पायल वजन 568 ग्राम, चांदी का करधन वजन 1032 ग्राम व 1 सोने का लॉकेट पत्ती वजन 1.3 ग्राम कुल कीमती 89 हजार 950 रुपए को जब्त किया।


अन्य पोस्ट