महासमुन्द
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत
05-May-2024 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 मई। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी स्थित नाका के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम तुसदा थाना खल्लारी निवासी मुकेश निषाद (32 वर्ष) बाइक से ससुराल टेमरी के बाद खरियार रोड गया था। बाइक से वापस गांव आते समय टेमरीनाका के पास ट्रक के चालक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे मुकेश को गंभीर चोट लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। बहरहाल सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे