महासमुन्द

सरायपाली में गौरव पथ का निरीक्षण
04-May-2024 2:53 PM
सरायपाली में गौरव पथ का निरीक्षण

महासमुंद, 4 मई। कलेक्टर प्रभात मलिक  बुधवार को सरायपाली के दौरे पर थे। उन्होंने यहां चल रहे गौरव पथ निर्माण की गुणवत्ता का  निरीक्षण किया। श्री मलिक ने संबंधित को गुणवत्ता और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिए  गए काम तय सीमा में कार्य पूर्ण होना सुनिश्चित हो। इस दौरान उन्होंने यहां अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माणधीन  विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें। इस दौरान सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट