महासमुन्द

रिवरडेल वल्र्ड स्कूल में टूनो क्लब का बूट कैंप
03-May-2024 10:21 PM
रिवरडेल वल्र्ड स्कूल में टूनो क्लब का बूट कैंप

महासमुंद, 3 मई। रिवरडेल वल्र्ड स्कूल महासमुंद में टूनो क्लब द्वारा 22 से 30 अप्रैल तक बूट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जिसमें टूनों क्लब के कोच अनुराग भंडारी ने बच्चों को स्कैटिंग के माध्यम से वर्क आउट,टाइम ट्रायल, स्पीड, जिक जैक आदि का प्रशिक्षण दिया। इस कैंप में रवरडेल वल्र्ड स्कूल व महासमुंद के 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 ट्विंकल जैन, प्रथिति पारख, गौरवित झाबक,निवृति पारख, यथार्थ जैन, रूहान जैन, राजीव मौर्या, अनिका, वान्या, प्रिशा, देवांश, कनिष्क, आर्यन, देवांश, विहान, लाव्या, अनंत, हरि पांडे, रियान आदि विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन में प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट