महासमुन्द

विधायक द्वारिकाधीश सहित कांग्रेस नेताओं ने खाया बोरेबासी
03-May-2024 3:16 PM
 विधायक द्वारिकाधीश सहित कांग्रेस नेताओं ने खाया बोरेबासी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 3 मई। मजदूर दिवस पर खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने बोरेबासी खाया।

विधायक श्री यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के चलते बेलतरा, मस्तूरी, जांजगीर चांपा और कोरबा लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं। और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक की कमान संभाल रखी है। एक मई को विधायक श्री यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने तखतपुर विधानसभा के ग्राम ढनढन में मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों का सम्मान करने के पश्चात बोरेबासी खाया।

इस दौरान प्रमुख रूप से  पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाला कौशिक, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट